पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी

जम्मू, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने पिछले दो दिनों में दूसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बुधवार को सीमापार से नियंत्रण रेखा के समीप कश्मीर के पुंछ सेक्टर में गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने भी माकूल जवाब दिया।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि नियंत्रण रेखा के समीप पुंछ के पास पाकिस्तान ने बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी की।

एक सूत्र ने बताया, “उन्होंने मोर्टार, स्वचालित हथियार और छोटे हथियारों से हमला किया।”

पाकिस्तान सेना की ओर से मंगलवार को किए गए बिना उकसावे की गोलीबारी में पुंछ के लाम क्षेत्र में एक महिला घायल हो गई थी।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत यह सुनिश्चित करेगा कि पाकिस्तान संघर्ष विराम उल्लंघन को रोके। पाकिस्तान ने वर्ष 2014 से अबतक 400 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493