उप्र के 5 साहित्यकारों को साहित्यश्री सम्मान

सतर्कता अधिष्ठान में तैनात एसपी अखिलेश निगम अखिल को भी साहित्यश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। निगम ने कविता, कहानी और समीक्षा के क्षेत्र में छह पुस्तकें लिखी हैं।

भारतेंदु समिति (कोटा) 90 वर्ष पुरानी संस्था है, जो प्रतिवर्ष देश के विभिन्न प्रांतों के उन साहित्यकारों को सम्मानित करती है, जो हिंदी के उन्नयन एवं विकास में उल्लेखनीय योगदान देते हैं।

समिति द्वारा विभिन्न प्रांतों के 20 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया, जिसमें उप्र से अखिलेश निगम अखिल के अलावा डॉ. राजकुमार रंजन (आगरा), अंजीव अंजुम (मथुरा) डॉ. यासमीन (मेरठ) एवं रजनी सिंह (आगरा) को साहित्यश्री सम्मान प्रदान किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493