भूमिका गुरुं ग ने कलाई पर पिता के नाम टैटू गुदवाया

मुंबई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री भूमिका गुरुं ग ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए पहली बार अपने हाथ की कलाई पर टैटू गुदवाया। उनका कहना है कि उनके पिता ही उनका पहला प्यार हैं।

टेलीविजन धारावाहिक ‘निमी मुखिया’ में निमकी की भूमिका निभा रहीं भूमिका को प्रियंका चोपड़ा का ‘डैडीज लिटिल गर्ल’ टैटू बहुत पसंद है और इसलिए उन्होंने भी अपने हाथ में टैटू बनवाया।

भूमिका ने लाल रंग के दिल के अंदर ‘डैड’ लिखवाया है।

भूमिका ने बताया, “मेरे पिता मेरा पहला प्यार हैं। मुझे किसी दिन मेरा राजकुमार मिल सकता है, लेकिन मेरे डैड हमेशा मेरे किंग हैं। उन्होंने मुझे सबसे अच्छा उपहार दिया है, जो कोई नहीं दे सकता। उन्हें मुझ पर विश्वास है।”

उन्होंने कहा, “यह टैटू उन्हें बताने का तरीका है और इससे ऐसा लगता है कि वो हमेशा मेरे साथ हैं। जब भी मैं कहीं जाती हूं, कुछ भी करती हूं तो उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहता है।”

‘निमी मुखिया’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल ‘स्टार भारत’ पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493