जम्मू राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू राजधानी एक्सप्रेस का एक डिब्बा गुरुवार सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गया।

इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है।

उत्तरी रेलवे के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने आईएएनएस को बताया, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 15 नंबर प्लेटफॉर्म की ओर आते हुए जम्मू राजधानी एक्सप्रेस का आखिरी डिब्बा सुबह लगभग 6.20 बजे पटरी से उतर गया।”

रेलगाड़ी जम्मू से नई दिल्ली आ रही थी।

बीते सप्ताह झारखंड के रांची से नई दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस का इंजन और पावर कोच मिंटो ब्रिज स्टेशन पर पटरी से उतर गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493