काबुल में आत्मघाती हमला, 3 की मौत

काबुल, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को क्रिकेट स्टेडियम के पास हुए आत्मघाती हमले में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस ने विस्फोट के बाद घटनास्थल को चारों ओर से घेर लिया।

इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक पुलिसकर्मी और दो स्थानीय नागरिक हैं।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानेश ने संवाददाताओं को बताया कि मामले की जांच की जा रही है और इस संबंध में बाद में और भी जानकारी साझा की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493