लॉस एंजेलिस, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। गायक आरोन कार्टर का कहना है कि वह अपनी सेहत को लेकर चिंतित हैं।
कार्टर ने हाल ही में कॉस्मेटिक सर्जरी और पेनकिलर का आदी होने का खुलासा किया था।
वेबसाइउट ईटीऑनलआइन डॉट कॉम के मुताबिक, कार्टर (29) टीवी शो ‘द डॉक्टर्स’ के दौरान बात करते हुए भावुक हो गए।
उन्होंने कहा, “मैं अपनी सेहत को लेकर चिंतित हूं क्योंकि लोग मुझे कहते हैं कि मैं ऐसा दिखता हूं जैसे मुझे एड्स या कैंसर है और ऐसा लग रहा है कि मैं मरने वाला हूं।”
शो के दौरान कार्टर कोकेन और मेथैम्फेटामाइन की जांच में नेगेटिव पाए गए।
शो के डॉक्टर ट्राविस स्टॉर्क ने उन्हें ड्रग्स से शरीर पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को लेकर चेतावनी दी।
dharmpath.com dharmpath