उप्र में उमस, बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है और उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में हल्की बूंदबांदी हो सकती है लेकिन उमस और बढ़ने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बदली का असर रहेगा और उमस ज्यादा रहेगी। दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी तक दर्ज किए जाने से उमस से लोग बेहाल रहेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

लखनऊ के अलावा बनारस का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 22़ 1 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493