पटना, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे तथा एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार हैं।”
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, गया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री तथा भागलपुर का 25़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 34.7 डिग्री, गया का 33.9 डिग्री और भागलपुर का 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath