‘जुड़वां 2’ का नया गाना ‘आ तो सही’ आज रिलीज होगा

मुंबई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘जुड़वां 2’ का चौथा गीत ‘आ तो सही’ के रिलीज होने से पहले इसकी झलकी जारी हो चुकी है। यह गाना आज रिलीज होगा।

साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘जुड़वां 2’ के संगीत ने दर्शकों का दिल पहले से ही जीत लिया है और अब निर्माता फिल्म का अगला मस्ती से भरपूर गीत ‘आ तो सही’ जारी करने के लिए तैयार हैं।

फिल्म में राजा और प्रेम की दोहरी भूमिका निभा रहे वरुण धवन इस गीत में मॉरीशस के समुद्र तटों पर जैकलिन फर्नांडीज और तापसी पन्नू के साथ ग्लैमर का जादू बिखेरते हुए नजर आएंगे।

फिल्म के इस हाइ वोल्टेज डांस नंबर को नेहा कक्कड़ के साथ मीट ब्रदर्स ने गाया है।

फिल्म 29 सिंतबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493