हिंदी दुनिया में सर्वाधिक बोली जाने वाली चौथी भाषा : हर्षवर्धन

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने गुरुवार को लोगों को हिंदी दिवस की बधाई देते कहा कि हिंदी दुनिया भर में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में चौथे स्थान पर है।

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने गुरुवार को लोगों को हिंदी दिवस की बधाई देते कहा कि हिंदी दुनिया भर में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में चौथे स्थान पर है।

मंत्री ने कहा कि भारत की सभी भाषाओं का उद्गम संस्कृत से हुआ है और अधिकांश आबादी के लिए हिंदी सबसे सुविधाजनक भाषा है।

मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “हिंदी का जन्म संस्कृत से हुआ है और यह आज भी दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली चौथी भाषा है। सभी को हिंदी दिवस की बधाई।”

‘पर्यावरण से जुड़े मुद्दों’ पर अक्सर मुखर रहने वाले हर्षवर्धन ने कहा, “हालांकि, गुजराती, कन्नड़, तेलगू, मराठी समेत सभी भारतीय भाषाएं संस्कृत से उत्पन्न हुई हैं, लेकिन हिंदी अधिकांश आबादी के लिए सबसे सुविधाजनक भाषा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493