नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। शहीद भगत सिंह इवनिंग कॉलेज और राम लाल आनंद कॉलेज ने गुरुवार को रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोटर्स फुटबाल टूर्नामेंट (आरएफवाइएस) में आसान जीतें दर्ज कीं।
नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। शहीद भगत सिंह इवनिंग कॉलेज और राम लाल आनंद कॉलेज ने गुरुवार को रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोटर्स फुटबाल टूर्नामेंट (आरएफवाइएस) में आसान जीतें दर्ज कीं।
भगत सिंह इवनिंग कॉलेज ने अपनी विपक्षी टीम भगत सिंह कॉलेज को क्वालीफाइंग मैच में आसानी से 4-1 से मात दी। वहीं, रामलाल आनंद कॉलेज ने अपनी विपक्षी टीम श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स को 3-0 से एकतरफा मात दी।
दोनों टीमों को जीत के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी।
भगत सिंह इवनिंग कॉलेज के लिए नवांग भूटिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो गोल मारे। उन्होंने मैच के सातवें और 56वें मिनट में दो बार गेंद को नेट में डाला। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। नवांग के अलावा अनिकेत सिंह ने 34वें और अनिरुद्ध गोयल ने 45वें मिनट में गोल किए। भगत सिंह डे कॉलेज के लिए शुभ्रांत साहा ने 18वें मिनट में एक मात्र गोल किया।
दूसरे मैच में राम लाल आनंद कॉलेज के लिए कार्तिक कुमार ने पांचवें मिनट में, हेमेश यादव ने 34वें मिनट और अंशुल पाठक ने 38वें मिनट में गोल करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।
अन्य मैचों में जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (शाम) ने ओ.पी. जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय को 1-0 से मात दी। किरोरी मल कॉलेज ने एसजीटीबी खालसा कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से शिकस्त दी। शिवाजी कॉलेज ने दयाल सिंह कॉलेज को 2-1 से हराया।
dharmpath.com dharmpath