एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का आईपीओ 20 सितंबर को खुलेगा

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। एसबीआइ लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) 20 सितंबर को खुलेगा और 22 सितंबर को बंद होगा। इन शेयरों का प्राइस बैंड 685-700 रुपये तय किया गया है। कंपनी 10 रुपये के फेस वैल्यू पर 12,00,00,000 इक्विटी शेयरों की पेशकश कर रही है।

कंपनी ने गुरुवार को कहा, “इस निर्गम के लिए प्राइस बैंड 685 रुपये से 700 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। योग्य कर्मचारियों को निर्गम की कीमत पर 68 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की छूट दी जायेगी। बिड्स न्यूनतम 21 इक्विटी शेयरों एवं उसके बाद 21 इक्विटी शेयरों के गुणक में लगाई जा सकती हैं। बिड/निर्गम बंद होने की तारीख 22 सितंबर, 2017 है।”

बयान में कहा गया कि इस निर्गम के लीड मैनेजर्स जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्युरिटीज लिमिटेड, ऐक्सिस कैपिटल लिमिटेड, बीएनपी परिबास, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, डोएच्च इक्विटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आईसीआईसीआई सिक्युरिटीज लिमिटेड, कोटक महिन्द्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड और एसबीआइ कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड हैं।

इस निर्गम में पेश किये जाने वाले इक्विटी शेयरों को बीएसई लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड पर सूचीबद्ध किया जाएगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493