दिल्ली : वांछित अपराधी सोनू दरियापुर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली का वांछित अपराधी सोनू दरियापुर को गुरुवार सुबह यहां मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। सोनू के सिर पर 5 लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) संजीव कुमार यादव ने कहा कि अपराधी को उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके से सुबह के करीब 5.30 बजे गिरफ्तार किया गया।

यादव के अनुसार, दरियापुर हुंडई आई 20 कार चला रहा था और उसने पुलिस की टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने जवाबी कार्रवाई की लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

अपराधी के पास से दो पिस्तौल और 17 जीवित कारतूस बरामद की गईं है।

डीसीपी ने कहा कि अपराधी जमानत पर छूट गया और गिफ्तारी से बचने के लिए बार-बार स्थान बदल रहा था।

वह हत्या और कई अन्य जघन्य अपराधों में शामिल था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493