इंफाल, 14 सितंबर (आईएएनएस)। मणिपुर विधानसभा अध्यक्ष युमनम खेमचंद ने गुरुवार को आरोप लगाया कि जो 10 करोड़ रुपये मिट्टी के बर्तन के यांत्रिक इकाई खोलने के लिए दिया गया था, उसमें धोखाधड़ी की गई है।
उन्होंने उखरुल जिले के नुनगबी में कुछ मिट्टी के बर्तनों की इकाइयों के दौरे के दौरान यह आरोप लगाए।
खेमचंद ने कहा, “उत्तर पूर्वी परिषद ने निधि जारी किया था। यह राशि सैकड़ों कुम्हारों को लाभ पहुंचाने के लिए नुंगबी में एक यांत्रिक इकाई खोलने के लिए थी। लेकिन बड़ी राशि गायब हो गई। इस राशि को दो साल पहले मंजूरी मिली थी।”
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस गबन की जानकारी है और जल्द ही जांच शुरू की जाएगी।
उखरुल में बने मिट्टी के बर्तनों की भारी मांग है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, “यांत्रिक इकाई से बर्तनों को दुनियाभर में ज्यादा लोकप्रिय बनाने में मदद मिलेगी।”
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि सरकार को हाल में इस घोटाले को खोज निकालने में चूक हुई।
उन्होंने कहा, “सरकार एक जांच करेगी और दोषियों को सामने लाएगी। यह जनजातीय कुम्हारों का अपमान है।”
dharmpath.com dharmpath