उप्र में सुबह तेज धूप

लखनऊ, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से उमस में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, 20 सितंबर तक आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई देगा और बूंदाबांदी होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को दिन में तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली थी। लेकिन शुक्रवार को तेज धूप के बीच आंशिक बदली का असर रहेगा। 20 सितंबर तक गर्मी व उमस और बढ़ने की संभावना है। उसके बाद गर्मी व उमस में धीरे धीरे कमी आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 23 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 24.2 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493