मप्र में आंशिक बदली छाई

भोपाल, 15 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से बदली छाने से गर्मी से राहत मिली।

भोपाल, 15 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से बदली छाने से गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में सामान्य से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राज्य में शुक्रवार की सुबह को छाए बदलों से गर्मी से तो राहत मिली मगर उमस का असर बना रहा। बीते 24 घंटों में कई हिस्सों में हुई बारिश से गर्मी का असर कुछ कम है। इसके बावजूद तापमान में कमी नहीं आई है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्से में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं, होशंगाबाद, जबलपुर संभाग के अलावा सीहोर व रायसेन में भारी बारिश की संभावना है।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22़1, ग्वालियर का 25.3 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 37 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30़.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493