नैरोबी, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। केन्या के मार्क कोरिर 29 अक्टूबर को होने वाले फ्रैंकफर्ट मैराथन का खिताब बचाने के लिए तैयार हैं।
इस साल बीते साल के तीनों विजेता हिस्सा ले रहे हैं और इस लिहाज से कोरिर के लिए इस साल की चुनौती कम नहीं होगी।
कोरिर इस साल अपने हमवतन मार्टिन कोस्गे और साइप्रियन कोटुट के साथ प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे। कोस्गे बीते साल दूसरे और कोटुट तीसरे स्थान पर रहे थे।
कोरिर ने 2015 में 2 घंटे 05.49 मिनट के समय के साथ अपना अब तक का सबसे अच्छा समय निकाला था और इस साल की शुरुआत में उन्होंने 2 घंटे 06.05 मिनट का समय निकाला था।
बीते साल कोरिर ने फ्रैंकफर्ट में 2 घंटे 07.22 मिनट का समय निकाला था।
dharmpath.com dharmpath