लंदन की ट्यूब ट्रेन में विस्फोट की खबर

लंदन, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। पुलिस शुक्रवार को लंदन के ट्यूब ट्रेन के एक कोच में ‘विस्फोट’ की सूचना की जांच कर रही है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम लंदन के पार्सन्स ग्रीन में घटना स्थल पर अधिकारी व एंबुलेंस सेवा मौजूद थी।

लंदन के परिवहन विभाग ने ट्वीट किया, “हम पार्सन्स ग्रीन में एक घटना की जांच कर रहे हैं।”

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घटना के कारण डिस्ट्रिक्ट लाइन पर अर्ल्स कोर्ट व विम्बलडन के बीच ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493