जापान में 100 साल की उम्र वालों की संख्या 67 हजार

टोक्यो, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान में 100 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या बढ़कर 67,782 हो गई है। इस आंकड़े में पिछले साल की तुलना में 2,000 की वृद्धि दर्ज हुई है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय के मुताबिक इनमें महिलाओं की संख्या 88 प्रतिशत है।

यह आंकड़े ऐज्ड डे मौके पर जारी किए गए थे जो हर सितंबर के तीसरे सोमवार को जापान में मनाया जाता है।

जापान में 1971 के बाद से सौ वर्ष की आयु वाले लोगों की संख्या में प्रति वर्ष वृद्धि दर्ज की जा रही है और मंत्रालय को देश के उन्नत चिकित्सा विज्ञान और अधिक से अधिक स्वास्थ्य जागरूकता जैसी सुविधाओं के कारण इस रुझान के बरकरार रहने की उम्मीद है।

अगस्त 1900 में पैदा हुई किकाई द्वीप की नबी ताजीमा 117 वर्ष की आयु के साथ जापान की सबसे उम्रदराज महिला हैं।

जुलाई 1905 में दक्षिण होकाइदो के अशोनो में जन्मे मासाजो नोनाका 112 वर्ष की उम्र के साथ जापान के सबसे उम्रदराज पुरुष हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493