उप्र : बहन की हत्या कर भाई ने फैलाई चोटी कटवा की अफवाह

थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक परशुराम ने बताया, “बरौला गांव में सलमान नामक व्यक्ति किराए पर रहता था। उसकी बहन उसके साथ में रहती थी। 18 अगस्त को सलमान ने अपनी बहन की तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को अपने पैतृक जनपद अमरोहा ले गया। वहां पर उसने लोगों को बताया कि उसकी बहन की चोटी कट गई थी, जिससे सदमे में उसकी मौत हो गई।”

सलमान की कहानी पर कुछ लोगों को शक हुआ उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तथा सलमान को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अमरोहा पुलिस ने मामले की सूचना नोएडा पुलिस को दी। नोएडा पुलिस ने आरोपी को अमरोहा से ट्रांजिट रिमांड पर लिया। पुलिस शुक्रवार को उसे लेकर नोएडा आई।

थाना प्रभारी ने बताया, “पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन किसी युवक से प्रेम करती थी। बार-बार मना करने के बाद वह उसकी बात नहीं मान रही थी। इसलिए उसने अपनी बहन की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी और चोटी कटने के सदमे से हुई मौत की अफवाह फैला दी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493