मप्र में बदली छाई

भोपाल, 16 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शनिवार को बदली छाने से गर्मी का असर कम हुआ है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर सामान्य से भारी बारिश की संभावना जताई हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण राज्य में बादल छाने के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ रही है। शनिवार की सुबह भी बादल छाए हुए हैं और गर्मी का असर कम हुआ है, मगर उमस बनी हुई है।

बीते 24 घंटों के दौरान भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं भोपाल, इंदौर व होशंगाबाद संभागों के जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है।

राज्य में बादलों के छाने से तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 25 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.5 डिंग्री सेल्सियस, इंदौर का 28 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493