केंद्रीय नेतृत्व के कारण बिहार कांग्रेस में गलतफहमी : कांग्रेस एमएलसी

पटना, 16 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार कांग्रेस में दरार की खबरों के बीच प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधान पार्षद दिलीप चौधरी ने भी केंद्रीय नेतृत्व पर निशाना साधा है।

पटना में पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने शनिवार को कहा, “केंद्रीय नेतृत्व को पार्टी में किसी तरह की गलतफहमी पैदा नहीं करनी चाहिए। बिहार में कांग्रेस की अभी जो स्थिति चल रही है, इसमें माहौल बिगाड़ कर पार्टी का नुकसान किया गया है। यह स्थिति पार्टी के लिए नुकसानदेह है।”

चौधरी ने पार्टी के किसी भी नेता का नाम लिया बिना कहा कि केंद्रीय नेतृत्व बिहार कांग्रेस में गलतफहमी पैदा करना चाहती है। पार्टी में जो बिखराव है, उसका कारण केंद्रीय नेतृत्व है।

बिहार में नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “पार्टी अध्यक्ष ऐसे व्यक्ति को बनाया जाना चाहिए, जिसमें सभी लोगों को साथ लेकर चलने की काबिलियत हो।

इससे पहले, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा था कि एक साजिश के तहत उन्हें अध्यक्ष पद से हटाने की कवायद की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी में भितरघात का खेल चल रहा है, जिसमें पार्टी के कुछ शीर्ष नेता भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493