मप्र : शाजापुर में सांप्रदायिक तनाव, निषेधाज्ञा लागू

शाजापुर, 16 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में शव को दफनाने को लेकर दो संप्रदायों के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उसने सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया। दोनों तरफ से पथराव हुआ। पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए आंसूगैस के गोले छोड़ने पड़े। उसके बाद कोतवाली थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा 144 लागू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार की दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित कब्रिस्तान में एक शव को दफनाने को लेकर दो संप्रदायों से जुड़े लोगों में विवाद हो गया। इस विवाद के बढ़ने पर मारपीट हुई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया।

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने आईएएनएस को बताया कि दो संप्रदायों में हुए विवाद को बढ़ता देख पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसूगैस का इस्तेमाल किया और हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। उसके बाद क्षेत्र में निषेधाज्ञा धारा 144 लगा दी गई है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493