अहमदाबाद, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। मनिका बत्रा की हार के साथ ही 30वें एशियन कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में भारत का सफर शनिवार को समाप्त हो गया। मनिका को जापान की मियू हिरानो ने महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मात दी।
अहमदाबाद, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। मनिका बत्रा की हार के साथ ही 30वें एशियन कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में भारत का सफर शनिवार को समाप्त हो गया। मनिका को जापान की मियू हिरानो ने महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मात दी।
मनिका ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को कड़ी चुनौती दी लेकिन वह 7-11, 8-11, 11-8, 6-11 से हार गईं।
वह विश्व की छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी की तेजी के सामने टिक नहीं पाईं और 20 मिनट में ही मुकाबला गंवा बैठीं।
हालांकि भारत के कोच मासिमो कोस्टैंटिनी मनिका के प्रदर्शन से काफी खुश दिखे।
उन्होंने कहा, “हम परिणाम जानते थे। मैं कहना चाहता हूं कि मैं मनिका के हिरानो के खिलाफ किए गए प्रदर्शन से काफी खुश हूं।”
दूसरे क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की सु ह्योवोन को हांग कांग की ली हू ने मात दी।
वहीं शीर्ष वरीय लिन शिवेन और तीसरी वरीय झु यूलिंग ने महिला एकल का खिताब चीन के पास ही रहेगा इस बात को सुनिश्चित कर लिया है।
लियू ने सेमीफाइनल में जापान की कासुमी इश्किावा को 15-13, 11-3, 9-11, 13-11, 9-11, 11-6 से मात दी। झू ने सेमीफाइनल में हिरनो के खिलाफ 13-11, 11-8, 11-2, 12-10 से जीत दर्ज की।
पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में लिन गायोयुयान और फैन झेनडोग्न ने क्रमश: दक्षिण कोरिया के सांगेयुएन और जापान के जुन मिजुटानी को 4-1 से स्कोर से मात दी।
दक्षिण कोरिया के ली सांगसु ने चीनी ताइपे के चाउंग चीह युयान को मात देने के लिए काफी पसीना बहाया।
dharmpath.com dharmpath