रोनित संग दोबारा काम करना शानदार : एकता कपूर

मुंबई, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। टेलीविजन की दुनिया का जाना-माना नाम एकता कपूर का कहना है कि आगामी वेब श्रृंखला ‘कहने को हमसफर हैं’ के लिए एक-बार फिर अभिनेता रोनित रॉय के साथ काम करना बेहतरीन है।

मुंबई, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। टेलीविजन की दुनिया का जाना-माना नाम एकता कपूर का कहना है कि आगामी वेब श्रृंखला ‘कहने को हमसफर हैं’ के लिए एक-बार फिर अभिनेता रोनित रॉय के साथ काम करना बेहतरीन है।

एकता के साथ ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘कसम से’ जैसे धारावाहिकों के लिए अपने काम को लेकर पहचाने जाने वाले रोनित ने ट्वीट किया, “जो पूछ रहे हैं, उनके लिए .. मेरी पहली बेव श्रृंखला ‘कहने को हमसफर हैं’ (केकेएचएच) ऑल्ट बालाजी पर होगी।”

एकता ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “देखिए कौन लौट आया है! रोनित रॉय, तुम्हारे साथ दोबारा काम करना बेहतरीन है। ‘कहने को हमसफर हैं’।”

‘बॉस’ के अभिनेता ने कहा, “आपके साथ दोबारा काम करना मेरा सौभाग्य है। इस अवसर के लिए एक बार फिर शुक्रिया। उम्मीद है मैं अच्छा काम करूंगा।”

‘कहने को हमसफर हैं’ से अभिनेत्री नीना गुप्ता भी पर्दे पर लौट रही हैं। वह इससे पहले ‘सांस’ और ‘पलछिन’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।

वेब श्रृंखला में अभिनेत्री मोना सिंह भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493