डेविस कप : कनाडा ने भारत पर बनाई 2-1 की बढ़त (लीड-1)

एडमनटोन (कनाडा), 17 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की टेनिस टीम की युगल जोड़ी रोहन बोपन्ना और पूरव राजा को डेविस कप वल्र्ड ग्रुप प्ले-ऑफ दौर में हार का सामना करना पड़ा और इस कारण कनाडा ने भारत पर 2-1 से बढ़त बना ली।

बोपन्ना-पूरव की जोड़ी को कनाडा की डेनियल नेस्टर और वासेक पोस्पिसिल की जोड़ी ने मात दी।

नेस्टर और पोस्पिसिल की जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग में दो घंटे और 52 मिनट तक चले मैच में बोपन्ना-पूरव को 7-5, 7-5, 5-7, 6-3 से मात दी।

पहले दिन शनिवार को रामकुमार रामनाथन ने जहां एक ओर जीत हासिल कर भारत को कनाडा पर बढ़त दी थी, वहीं युकी भांबरी को हार का सामना करना पड़ा और इस कारण मैच बराबरी पर रहा था।

रामकुमार ने ब्राडेन सेकनुर को मात देकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई थी।

भारत के 22 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए कनाडा के खिलाड़ी को पुरुष एकल वर्ग में 5-7, 7-6(4), 7-5, 7-5 से मात दी।

डेविस कप के इस सीजन में रामानाथन अविजित रहे हैं और उन्होंने अब तक खेले गए सभी एकल मैचों में जीत हासिल की।

इसके अलावा, दूसरे मैच में भांबरी को कनाडा के खिलाड़ी शापोवोलोव ने मात दी।

शापोवोलोव ने भांबरी को करीब चार घंटे तक चले मैराथन मैच में 7-6 (2), 6-4, 6-7(8), 4-6, 6-1 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493