मप्र में बादल छाए, गर्मी का असर कम

भोपाल, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह से बादलों के छाने से गर्मी का असर कम है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में सोमवार की सुबह मौसम गर्मी से राहत देने वाला है। आसमान पर छाई बदली के चलते धूप नहीं खिली है, मगर उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, नमी बढ़ने से बादलों के छाने और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं आगामी 24 घंटों में उज्जैन, इंदौर और होशंगाबाद संभागों के अतिरिक्त गुना, सागर, दमोह में बादल बरस सकते हैं।

राज्य में नमी बढ़ने से बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22 डिग्री , ग्वालियर का 23.3 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 36़4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493