उप्र : लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 10 नए मरीजों की पुष्टि

लखनऊ, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को भी स्वाइन फ्लू के 10 नए मामले सामने आए। इसके बाद राजधानी में अब तक स्वाइन फ्लू के 2,123 मामले सामने आ चुके हैं।

इसके अलावा रविवार को डेंगू का भी एक मरीज पाया गया, जिसके बाद लखनऊ में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 70 तक पहुंच गई है।

सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील रावत ने बताया कि किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज और पीजीआई की रिपोर्ट के आधार पर रविवार को स्वाइन फ्लू के 10 नए मरीज सामने आए। इनमें एक मरीज का इलाज पीजीआई में चल रहा है, जबकि बाकी मरीजों का इलाज घर पर ही हो रहा है।

उन्होंने बताया कि राजाजीपुरम निवासी आलम खां में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493