तमिलनाडु में दिनाकरन समर्थित 18 विधायक अयोग्य

चेन्नई, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) पार्टी में टी.टी.वी दिनाकरन समर्थित 18 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष ने दल-विरोधी कानून के तहत इन 18 विधायकों को अयोग्य घोषित किया है।

विधानसभा की ओर से जारी बयान में विधानसभा अध्यक्ष पी.धनपाल ने दल-बदल कानून के तहत 18 सितंबर 2017 से इन 18 विधायकों को अयोग्य घोषित करने के आदेश दिए।

पार्टी के 19 विधायकों ने मुख्यमंत्री के.पलनीस्वामी से समर्थन वापस लेने के लिए राज्यपाल सी.वी.राव को पत्र सौंपा था। उन्होंने राज्यपाल से नए मुख्यमंत्री बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया था।

इसके बाद एआईएडीएमके प्रमुख के सचेतक (व्हिप) एस.राजेंद्रन ने धनपाल को पत्र लिखकर इन 19 विधायकों को अयोग्य घोषित करने को कहा था।

धनपाल ने इन 19 विधायकों के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए कहा था कि क्यों न दल-बदल कानून के तहत इन विधायकों को अयोग्य घोषित किया जाए।

इससे पहले इन 19 विधायकों में से एक विधायक एस.टी.के.जैकायन पलनीस्वामी गुट में शामिल हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493