मेघालय : विधायक के घर पर पेट्रोल बम फेंका

शिलोंग, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। मेघालय में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के विधायक पॉल लिंगदोह के घर पर सोमवार को एक पेट्रोल बम फेंका गया।

शिलोंग, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। मेघालय में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के विधायक पॉल लिंगदोह के घर पर सोमवार को एक पेट्रोल बम फेंका गया।

इस्ट खासी हिल्स के पुलिस प्रमुख डेविस मारक ने आईएएनएस को बताया कि यह घटना तड़के करीब पांच बजे के आस-पास हुई, लेकिन इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ।

मारक ने बताया कि पुलिस ने इस हमले के संबंध में जांच शुरू कर दी है। लिंगदोह मेघालय के पूर्व शहरी विभाग मंत्री हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493