झारखंड : नक्सलियों ने दंपति की हत्या की

रांची, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में नक्सलियों ने सोमवार को पुलिस का खबरी होने के शक में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की हत्या कर दी।

रांची, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में नक्सलियों ने सोमवार को पुलिस का खबरी होने के शक में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से संबद्ध कम से कम 10-12 नक्सलियों ने अमुश केरेकेटा के घर पर हमला कर दिया और उसे घर से बाहर खींचकर गोली मार दी।

नक्सलियों ने पीछे से एक भी पर्चा छोड़ा, जिसमें अमुश को पुलिस का खबरी बताया गया है।

अमुश की पत्नी कैथरीन केरेकेटा ने जब अमुश को बचाने का प्रयास किया तो नक्सलियों ने उसकी भी हत्या कर दी।

यह घटना रांची से 140 किलोमीटर दूर गुमला जिले के कोंसा गांव में हुई। झारखंड के 18 से 24 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493