उप्र एसटीएस के एसएसपी अंतिम पाठक ने बताया, “पकड़े गए बदमाशों की पहचान अनूप शर्मा, विष्णु कुशवाहा, पंकज श्रीवास्तव, दीपक कुमार मलिक, मनप्रीत सिंह, सरताज अहमद, चरनजीत सिंह और हरीश चंद्र शर्मा के रूप में हुई। इन सुपारी किलर्स को उस वक्त पकड़ा गया, जब रविवार शाम इलाहाबाद एसटीएफ फिल्ड यूनिट का मुखबिर से सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी जितेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना उर्फ नेता गिरोह के आठ सदस्य किसी सनसनीखेज घटना को अंजाम देने जार्जटाउन थाना क्षेत्र के कुलभास्कर कॉलेज के आगे पेट्रोल पंप के समीप आए है।”
पाठक ने बताया, “इस पर टीम ने वाहां दबिश देकर हल्की मुठभेड़ के बाद तीन गाड़ियों में सवार आठ सुपारी किलर्स को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो पिस्टल, एक रिवाल्वर, पांच तमंचे, 21 जिंदा कारतूस, तीन कारें, 10 मोबाइल फोन सहित कई एटीएम व कार्ड बरामद हुए।”
एससएपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश सरताज पर लगभग 30 मुकदमे पंजीकृत हैं।
dharmpath.com dharmpath