पणजी, 18 सितंबर (आईएएनएस)। गोवा सरकार द्वारा नियुक्त निजी लाइफगार्ड एजेंसी ने सोमवार को लोगों को सलाह दी कि कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश के मद्देनजर अगले 96 घंटों के लिए समुद्र में न तैरें।
जीवनरक्षक एजेंसी दृष्टि ने एक विज्ञप्ति में कहा, “स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को सलाह दी गई है कि अगले 96 घंटों तक समुद्र में न जाएं और न ही किसी प्रकार का खेल खेलें, क्योंकि भारी बारिश की वजह से मौसम और समुद्र की स्थिति अगले कुछ दिनों तक खराब रहने की आशंका है।”
चेतावनी के रूप में समुद्र तट पर लाल झंडे लगाए गए हैं।
भारतीय मौसम विभाग ने 18 सितंबर से 21 सितंबर के बीच भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
गोवा देश के प्रमुख समुद्र तटीय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां हर साल 60 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।
dharmpath.com dharmpath