आरएमएल का डॉक्टर फ्लैट में फांसी पर लटका मिला

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल का 26 वर्षीय एक डॉक्टर सोमवार को अपने किराए के फ्लैट में फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि ओडिशा के सिद्धार्थ शंकर महापात्रा को उसके फ्लैटमेट और सहकर्मी ने पुराना राजेंद्र नगर स्थित घर में सीलिंग फैन से बंधे फंदे में लटका पाया।

मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें लिखा है, “मुझे कैद वाले जीवन से नफरत है। मैं मुक्त होना चाहता हूं। मैं इस भ्रम से बाहर निकलना चाहता हूं।”

पुलिस ने कहा कि महापात्रा फ्लैट में दो अन्य डॉक्टरों के साथ रह रहा था। उनमें से एक झारखंड गया था, जबकि दूसरे की रविवार को नाइट ड्यूटी थी।

पुलिस उपायुक्त मनदीप सिंह रंधावा ने कहा, “हमें घटना की जानकारी 8.30 बजे सुबह मिली। शुरुआती जांच से पता चलता है कि महापात्रा ने आत्महत्या की है। पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मामले की जांच के लिए मौके पर जाकर नमूने एकत्रित किए।”

फ्लैटमेट सोमवार की सुबह जल्दी लौट आया और दरवाजे को अंदर से बंद पाया। महापात्रा से कोई जवाब नहीं मिलने के बाद जब उसने अंदर झांका तो महापात्रा को पंखे से लटका पाया। उसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए आरएमएल अस्पताल भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493