उप्र में तेज धूप, उमस बढ़ी

लखनऊ, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से उमस में इजाफा हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान दिन में आंशिक बदली छाने और बूंदाबांदी होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज होगी। वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी से ऊपर दर्ज किया जाएगा, जिसके चलते उमस में इजाफा होगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री, झांसी का 26.4 डिग्री और बनारस का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493