असम में कार्बी आतंकवादी गिरफ्तार

गुवाहाटी, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रतिबंधित कार्बी पीपुल्स लिबरेशन टाइगर (केपीएलटी) संगठन के एक आतंकवादी व समूह से जुड़े एक अन्य व्यक्ति को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) व असम पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

केपीएलटी कैडर के जोना सिंह रोंगपी (28) व एक सहयोगी रंजीत भूमजी को असम के कीर्बी एंगलोंग जिले के जमिंदार टेरान से एक तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल व राज्य पुलिस कर्मियों ने दोनों के पास से एक एके-56 राइफल, जिंदा कारतूस, ग्रेनेड, एक खुखरी व अन्य चीजें बरामद कीं।

असम के दीमा हसाओ जिले व अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में केपीएलटी का आधार है।

हालांकि, यह संगठन ज्यादतर कार्बी एंगलोंग जिले में सक्रिय है। संगठन का दावा है कि वह आधुनिक हथियारों से लैस है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493