2 कश्मीरी पत्थरबाज न्यायिक हिरासत में भेजे गए

नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के दो कथित पत्थरबाजों को 17 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बंद कमरे में हुई सुनवाई के दौरान जिला न्यायाधीश पूनम बांबा ने कुलगाम के जावेद अहमद बट और पुलवामा के कामरान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद अदालत के समक्ष पेश किया गया था।

एनआईए ने उन्हें कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने के लिए आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में जारी जांच के सिलसिले में पांच सितम्बर को गिरफ्तार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493