भारत के 2 अंडर-19 डिफेंडरों के साथ दिल्ली डायनामोज का करार

नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली डायनामोज ने मंगलवार को भारत की अंडर-19 टीम के दो डिफेंडरों के साथ करार किया है।

आईएसएल के सीजन-4 के लिए दिल्ली ने डिफेंडर किशन सिंह थोंगम और जयनंदा सिंह मोइरांगथम के साथ करार किया।

दोनों खिलाड़ी वर्तमान में भूटान में जारी साफ अंडर-18 चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और वे अगले माह दिल्ली क्लब से जुड़ेंगे।

जयनंदा वर्तमान में 18 साल के हैं और वह एआईएफएफ अकादमी से निकले हैं। उन्होंने डीएसके शिवाजियांस का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा, वह अंडर-14 और अंडर-16 टीमों में भी खेल चुके हैं।

इसके अलावा, 18 वर्षीय किशन ने अंडर-14, अंडर-15, अंडर-16 टीमों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और वह साफ चैम्पियनशिप जीतने वाली अंडर-16 टीम में जयनंदा के साथ शामिल थे।

इस करार पर अपनी प्रतिक्रिया में दिल्ली टीम के निदेशक रोहन शर्मा ने कहा, “मैं जयनंदा और किशन को बधाई देना चाहता हूं। इन दोनों खिलाड़ियों के पास काफी क्षमता है। मैं खुश हूं कि मैंने उन्होंने अपने क्लब के रूप में दिल्ली को चुना”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493