ुपुरुष मस्तिष्क में सेक्स, आक्रमकता परस्पर जुड़ी होती है

न्यूयॉर्क, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। मस्तिष्क की जो संरचनाएं आक्रामक और यौन व्यवहारों को नियंत्रित करती हैं, वे महिलाओं में अलग-अलग नियंत्रित होती हैं, जबकि पुरुषों में ये आपस में मिली होती हैं। यह जानकारी एक नए अध्ययन में सामने आई है।

सेक्स और आक्रामकता के लिए पुरुष स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट पहले हाइपोथेलेमस के एक विशिष्ट भाग के लिए खोजे गए थे, जिन्हें व्रिटोमेडियल हाइपोथेलेमस या वीएमएचवीएल के नाम से जाना जाता है, जो चूहों और मनुष्यों में हाइपोथैलेमस के नीचे स्थित होता है।

चूहों पर किए गए अध्ययन से पता चला है कि इनके व्यवहारों को नियंत्रित करने वाली कोशिकाएं दोनों मादा चूहों में अलग-अलग होती हैं।

न्यूयॉर्क के एनवाइयू लैंगोन हेल्थ में सहायक प्रोफेसर दायू लिन ने कहा, “लेकिन पुरुष में, कोशिकाएं पूरी तरह से मिश्रित हो जाती हैं और आपस में मिली हुई होती हैं।”

लिन ने नेचर न्यूरोसाइंस पत्रिका में प्रकाशित पत्र में कहा है, “लिंग द्वारा मस्तिष्क कार्यों का एक विस्तृत विघटन होना, भविष्य में मनुष्यों में अत्यधिक आक्रामकता को दबाने वाली दवाओं के विकास के किसी भी प्रयास का एक ‘मौलिक कदम’ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493