दार्जिलिंग में चट्टान से गिरी कार, 3 महिलाओं की मौत

दार्जिलिंग, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में राहत सामान लेकर जा रहे निजी वाहन के चट्टान से गिर जाने की वजह से तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना सुखिया पोखरी में हुई, जो पहाड़ी शहर दार्जिलिंग से लगभग 18 किलोमीटर दूर है।

सुखिया पोखरी पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, “नौ लोग एसयूवी में सवार थे जो अनियंत्रित हो गई और मंगलवार को अपरान्ह लगभग 1.30 बजे सुखिया पोखरी में चट्टान से लगभग 150 फिट नीचे गिर गई। घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।”

पुलिस के अनुसार, एसयूवी दार्जिलिंग के लोधमा से तीन गाड़ियों के साथ लौट रही थी, जब यह घटना हुई।

अधिकारी ने कहा, “एसयूवी चालक सहित घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493