जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर दुर्घटना में चार की मौत

जम्मू, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बुधवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। यहां पुलिस ने यह जानकारी दी।

बनिहाल से जम्मू जा रहे एक निजी वाहन के चालक ने रामबन के केला मोड़ पर नयंत्रण खो दिया जिसके कारण वाहन लगभग 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “वाहन में मौजूद चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493