क्लाउड संचालित एडोब का तीसरी तिमाही में राजस्व 1.84 अरब डॉलर

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। अपने अनूठे क्लाउड पेशकश के साथ एडोब ने 2017 की तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड 1.84 अरब डॉलर का राजस्व हासिल किया, जो इसके सलाना 26 फीसदी की राजस्व वृद्धि को प्रदर्शित करता है।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि एडोब एक्सपीरियंस क्लाउड ने 50.8 करोड़ डॉलर का राजस्व हासिल किया।

एडोब के अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी शांतनु नारायण ने कहा, “एडोब ने 26 फीसदी की राजस्व वृद्धि के साथ एक अन्य तिमाही रिकॉर्ड बनाया है।”

नारायण ने कहा, “बुद्धिमत्तापूर्ण, सहज व प्रभावी उपभोक्ता अनुभव देना डिजिटल ट्रांसफार्मेशन के लिए महत्वपूर्ण है और एडोब की क्लाउड पेशकश इसे पूरा कर रही है।”

एडोब के क्लाउड एक्सपीरियंस, क्रिएटिंग क्लाउड व डाक्यूमेंट क्लाउड से इसे 2017 की दूसरी तिमाही में 1.77 अरब डॉलर का रिकॉर्ड तिमाही राजस्व हासिल करने में मदद मिली है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493