नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध गस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट और लिवर ट्रांसप्लांट शल्य चिकित्सक सौमित्र रावत को ‘स्वच्छता ही सेवा’ पहल में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि उनका योगदान स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निमाण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
रावत ने ब्रिटेन में अपने 17 वर्षीय चिकित्सा सेवा को छोड़कर दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में प्रैक्टिस शुरू किया है।
मोदी द्वारा रावत को लिखे पत्र के अनुसार, चिकित्सा के क्षेत्र में आपके योगदान से रोगियों को बीमारी से छुटकारा मिलने के साथ ही वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में भारत का नाम ऊंचा हुआ है। स्वच्छता अभियान में आपके जुड़ने के बाद स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण में सहयोग मिलेगा।
मोदी ने कहा कि मैं आपको निजी तौर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ मुहिम में आमंत्रित करता हूं और स्वच्छ भारत के लिए कुछ समय निकालने का आग्रह करता हूं।
चिकित्सा क्षेत्र के लोगों के महत्व को समझने के लिए सरकार के प्रयास की सराहना करते हुए रावत ने कहा कि साफ-सफाई कई रोगों से दूर रहने का प्रमुख कारक है।
रावत ने आईएएनएस से कहा, “मैं यथासंभव प्रयास कर सरकार की पहल में योगदान दूंगा। कई गैर-संचारी और संचारी रोग हमारे चारों और फैली गंदगी से होते हैं। हमें मिलजुल कर देश को साफ रखना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath