पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने 4 आतंकियों के मृत्युदंड पर मुहर लगाई

इस्लामाबाद, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने बुधवार को जघन्य अपराधों में शामिल चार ‘कट्टर आतंकवादियों’ के मृत्युदंड पर मुहर लगा दी।

इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, चारों आतंकवादी कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सशस्त्र बलों पर किए गए हमलों में शामिल थे।

आईएसपीआर ने कहा कि ये आतंकवादी 21 लोगों की हत्या में शामिल थे और इनके पास से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए थे।

इन पर सैन्य अदालतों द्वारा मुकदमा चलाया गया और इन्हें मौत की सजा सुनाई गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493