बिहार में बारिश से मौसम सुहावना

पटना, 21 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के बाद गुरुवार को मौसम सुहावना बना हुआ है। अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए हुए हैं। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे तथा एक-दो स्थानों पर सामान्य से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।”

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, गया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री, पूर्णिया का 24.4 डिग्री तथा भागलपुर का 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 32़.2 डिग्री, गया का 31.3 डिग्री और भागलपुर का 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493