कश्मीर में ग्रेनेड हमले में 2 नागरिकों की मौत

श्रीनगर, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को ग्रेनेड हमले में दो नागरिकों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

पुलिस का कहना है कि आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के त्राल में एक बस स्टैंड के पास ग्रेनेड फेंका।

पुलिस ने बताया, “दो नागरिकों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। घायलों में तीन नागिरक और दो पुलिसकर्मी हैं। तलाशी के लिए इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493