‘पद्मावती’ के पहले पोस्टर में शाही अंदाज में दिखीं दीपिका

मुंबई, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। आगामी ऐतिहासिक फिल्म ‘पद्मावती’ के निर्माताओं ने गुरुवार को नवरात्रि के शुभ अवसर पर फिल्म की पहली झलकी जारी की, जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शाही अंदाज में नजर आ रही हैं।

फिल्म के पोस्टर में दीपिका लाल रंग के लहंगे और चोली में नजर आ रही हैं। तनिष्क के राजस्थानी गहनों में सजी अभिनेत्री का लहंगा डिजाइनर जोड़ी हरप्रीत और रिंपल ने डिजाइन किया है।

एक बयान के मुताबिक, फिल्म के कुछ सबसे प्रतिष्ठित दृश्यों को तैयार करने के लिए 200 कारीगरों ने 600 दिनों तक काम किया है। फिल्म में पहना गया हर गहना दिवाली, होली, घूमर का जश्न और जौहर मनाने वाले दृश्यों में बेहद खास भूमिका निभाता नजर आएगा।

पोस्टर में दीपिका हाथ जोड़े खड़ी हैं, वहीं उनके पीछे महिलाओं का समूह है। इसमें वह चित्तौड़ की रानी पद्मावती की भूमिका निभा रही हैं।

‘बाजीराव मस्तानी’ अभिनेत्री ने पहले पोस्टर के साथ लिखा, ‘देवी स्थापना के शुभ अवसर पर मिलिए रानी पद्मावती से..’

फिल्म के दूसरे पोस्टर में अभिनेत्री एक परिसर में दिख रही हैं जो मंदिर जैसा दिख रहा है। इसके साथ दीपिका ने लिखा है, ‘पद्मावती’।

मध्ययुगीन दिल्ली के शासक अलाउद्दीन खिलजी की रानी पद्मावती से प्रेम कहानी पर आधारित ‘पद्मावती’ 1 दिसंबर को रिलीज होगी।

अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में रणवीर सिंह हैं। संजयलील भंसाली निर्देशित फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर भी खास भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493