रोहिंग्या शरणार्थी नहीं बल्कि अवैध आव्रजक : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि म्यांमार से भाग कर भारत में घुसे रोहिंग्या लोग शरणार्थी नहीं हैं, बल्कि अवैध आव्रजक हैं और उन्हें वापस भेजा जाना चाहिए।

सुशासन, विकास और मानवाधिकारों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, “हमें इस सच्चाई को समझने की जरूरत है कि म्यांमार से भारत आए रोहिंग्या शरणार्थी नहीं हैं। उन्हें शरणार्थियों का दर्जा पाने के लिए, प्रक्रिया का पालन करना होगा। उनमें से किसी ने भी प्रक्रिया का पालन नहीं किया है।”

करीब 40 हजार रोहिंग्या मुसलमान भारत में रह रहे हैं। इनमें से अधिकांश जम्मू और हैदराबाद में हैं।

गृह मंत्रालय ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में रोहिंग्या लोगों को म्यांमार भेजने के लिए शपथ पत्र दाखिल किया है, जिसमें उन्हें ‘भारत के लिए खतरा’ बताया गया है। न्यायलय में इस मामले की अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493