ट्रंप को अपने शो में नहीं बुलाना चाहतीं : एलेन डिजेनर्स

लॉस एंजेलिस, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। टीवी शो ‘द एलेन डिजेनर्स शो’ की मेजबान एलेन डिजेनर्स का कहना है कि वह अपने शो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नहीं देखना चाहती हैं क्योंकि वह देश (अमेरिका) के लिए खतरनाक है।

वेबसाइट ‘फॉक्सन्यूज डॉट कॉम’ के मुताबिक, डिजेनर्स ने कमेंटेटर मेगाइन केली को शो के दौरान बताया।

डिजेनर्स ने कहा, “ऐसा कुछ नहीं है जो मैं उनसे (ट्रंप) कहने जा रही हूं..जो उन्हें बदल दे और मैं उन्हें ऐसा मंच नहीं उपलब्ध कराना चाहती क्योंकि मैं यह उन्हें बस..वैलिडेट करेगा।”

उन्होंने कहा, “..और मेरे पास कोई ऐसा नहीं हो सकता, जिससे मैं महसूस करूं कि वह सिर्फ देश के लिए या एक समलैंगिक महिला के रूप में व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरनाक है।”

डिजेनर्स के मुताबिक, “ट्रंप हम सबमें फूट डाल रहे हैं।”

उन्होंने जोर देते हुए कहा, “मैं उन्हें (ट्रंप) अपने शो में नहीं देखना चाहती।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493