मोदी के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को रजनीकांत का समर्थन

चेन्नई, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत ने शुक्रवार को बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का पूरा समर्थन करते हैं।

उनका कहना है कि ‘स्वच्छता ही देवभक्ति है’।

रजनीकांत ने ट्वीट कर कहा, “मैं सम्मानीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छता ही सेवा मिशन का पूरा समर्थन करता हूं। स्वच्छता ही देवभक्ति है।”

इस सप्ताह की शुरुआत में मोदी ने इस पहल के समर्थन के लिए हस्तियों, उद्योगपतियों और मशहूर दिग्गजों को व्यक्तिगत तौर पर पत्र लिखा था।

मोदी ने महात्मा गांधी का हवाला देते हुए कहा कि हमें स्वच्छता का अभ्यस्त होना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि 2 अक्तूबर को गांधी जयंती तक ‘देशभर में स्वच्छता अभियानों में व्यापक भागीदारी के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493